Monday, March 13, 2017

आम का आचार सूखा और मीठा कैसे बनाते है ?

आम का अचार :

         आजकल बाजार में न जाने कितने ही तरह के अचारो की भरमार है पर घर के बने अचार की अलग सी ही बात होती है | अब तो गर्मी का मौसम भी धीरे धीरे आ रहा है जिसमे आम की लाइन लग जाती है |  आम का अचार डालने की पूरी विधि की हम निचे जानकारी और पूरी सामग्री सहित आम का अचार घर पर ही डालिए भारतीय स्वादिस्ट बन जाती है |

     
         आम का सूखा आचार बेहद स्वादिष्ट होता है | वैसे तो आम का आचार कई तरीकों से बनाया जाता है | लेकिन आम के सूखे आचार की खासियत ये है की कम तेल में भी ये साल भर ख़राब नहीं होता और आराम से खाया जाता है | आचार बनाते समय इस्तेमाल होने वाले बर्तन साफ़ और सूखे होने चाहिएं और उनमें नमी नहीं होनी चाहिएं | हमेशा साफ़ और सूखे चम्मच से ही आचार निकालें और हफ्ते में एक बार इसे हिलाते भी रहनी चाहिए | सूखा आचार बनाने के लिए क्या क्या सामग्री डालते है |

  • (१) लाल मिर्च 2 छोटी चम्मच   (२)  मैथी 4 टेबल स्पून   (३)  नमक 2  छोटी चम्मच
  • (४)  सरसों का तेल 1/2 कप  (५) हिंग आधा छोटी चम्मच  (६) पिली सरसों 4 टेबल स्पून 
  • (७) अजवायन 2 छोटी चम्मच  (8) सोंफ 4 टेबल स्पून ऊपर तक भरे हुये 
      आम को १० से १२ घंटा के लिए पानी में भीगा दें फिर इन्हें पानी से निकाल कर अच्छे से सुखा ले आम के डंठल को काट कर अलग कर दें अब आम के गुदे को लंबी लंबी फंकों में काट लिजिएँ | आम की फांकों में नमक और हल्दी मिला कर इन्हें किसी कंटेनर में डाल दे ताकि ये गल कर जाएं दिन में एक बार इन्हें चम्मच से हिला दें सात दिन में आम की फांकें गल कर तैयार हो जाएंगी और इनसे खट्टा पानी भी निकल जाएगा अब फंकों को कंटेनर से निकाल लें और पानी को उसी में रहने दें | आम की फांकों को थाली में रखकर एक दिन की धुप लगवा कर सुखा लें इससे ये थोड़ी सिकुड़ी और सांवली हो जाती हैं |
         एक स्टील के बर्तन में तेल डाल कर गरम कर लें और फिर गैस बंध कर दें तेल को हल्का ठंडा करके उसमे पहले हिंग फिर हल्दी और फिर सारे मसाले डाल कर मिला लें नमक डालें और आम की फांकों का खट्टा पानी मिला कर आम की फांकों को भी इस मसाले वाले तेल में डाल लें इन सबको तब तक मिलाएं जब तक सारे मसाले आम की फांकों पर अच्छे से ना लिपट जाएं | आम का सुखा आचार तैयार है इसे साफ़ और सूखे कंटेनर में भर लें और इसे निकालने के लिए हमेशा साफ़ व सूखे चम्मच का ही प्रयोग करें ये आचार कम तेल में भी साल भर ख़राब नहीं होता है | कभी कभार इसे धूप में भी रख सकते है |

          यह आपको पढ़कर अच्छा लगा हो तो अपने मित्र या ग्रुप में और Fecebook या Whatsapp  अवश्य शेयर करे | स्वास्थ्य के लिए अधिक जानकारी : www.jangaltips.blogspot.in पे क्लिक करे या गूगल पे टाइप करे |  हमारी E-mail Id है : jangaltipsin2015@gmail.com आपके पास स्वास्थ्य की जानकारी है तो इस पर भेज सकते है Thanks.

गर्मी के बाद बारिश का शरीर को क्या लाभ मिलती है |

 बारिश के लाभ :           गर्मी के बाद बारिश बहुत ही सुकून देती है | बारिश का इंतज़ार हर किसी को रहता है | बारिश के पानी का लाभ सभी को ...