Wednesday, July 19, 2017

मोटिवेट खुद को कैसे रखनी चाहिए |

मोटिवेशन :

        जीवन में खुश रहने के लिए खुद को मोटिवेट रखना बहुत जरुरी होती है | मोटिवेशन के कारण असंभव दिखने वाले कार्य भी संभव हो जाते हैं | कुछ समय अपने लिए निकालें और सोचें की क्या आप अपने जीवन में किसी बड़े उद्रदेश्य के लिए काम कर रहे या नहीं | आप पैसे के कारण काम करते है तो एक दिन जरुर थक जाएँगे लेकिन यदि दूसरो की मदद करने की कोशिश करेंगे तो आप दिन के अंत में भी उर्जावान बने रहेंगे | दूसरों की मदद करने से आपको ख़ुशी मिल सकती है |


        अगर जीवन में काल्पनिक लक्ष्य बना लेते हैं तो उन्हें साकार करने में परेशानी आती है और निराश हो जाते हैं | जीवन में वास्तविक लक्ष्य बनाने चाहिए | जरुरत से ज्यादा बड़े लक्ष्य बनाकर आप खुद पर अत्याचार करते है | आपको छोटे-छोटे लक्ष्य पुरे करने चाहिए | इस तरह आपके अंदर उन्हें पूरा करने का अहसास बना रहता है | अपनी तुलना दूसरों से करना बंद कर देनी चाहिए | आप जैसे भी है अच्छे हैं | अगर किसी व्यक्ति के पास ज्यादा पैसा है तो उससे आपको परेशान होने की जरुरत नहीं है | जरुरी नहीं है की छोटी उपलब्धिया मिलने पर ही जश्न मनाया जाए आपको हर तरह की उपलब्धि पर भी खुश होना चाहिए | जब आप अपने जीवन से जुडी छोटी खुशियों के बारे में विचार करने लगते हैं तो बड़ी खुशियाँ भी आने लगती हैं | आप मोटिवेट रहेंगे तो जिंदगी आसान लगने लगेगी | शुरुआत में ही ब्रेक लेने की बात आपको अजीब लग सकती है पर ज्यादातर लोग काम में इतना ज्यादा डूबे रहते हैं की वे अपने बारे में विचार ही नहीं कर पाते | बाद में जब काम के दौरान उन्हें कहीं झटका लगता है तो वे विचार करने लगते हैं की वे किस लिए यह सब भागदौड कर रहे हैं | इस लिए नियमित रूप से काम से ब्रेक लेना चाहिए |

 सही दोस्तों और रिश्ते बनाने का चुनाव करें -

     आपको रिश्ते बनाने में निवेश करना चाहिए | अच्छे रिश्ते हमेशा उर्जावान बनाए रखते हैं | इससे आप हमेशा मोटिवेट रहते है | जब आप अपने आस-पास के अच्छे लोगों के साथ रिश्ते बनाते हैं तो खुश रहते है और जीवन में बेहतर काम कर पाते हैं | आपको मोटिवेशन कहानिया पढनी चाहिए ताकि मशहूर लोग कितने उतार- चढाव के बाद सफल हुए हैं | और आप जिन लोगों के साथ सबसे ज्यादा समय गुजारते है उनके जैसे बन जाते है | इसलिए आपको अपने दोस्तों का चुनाव सावधानी से करना चाहिए | हो सकता है की आपके दोस्तों के ग्रुप में कोई व्यक्ति नकारात्मक हो पर आपको सबको मोटिवेट रखने की कोशिश करनी चाहिए | नए दोस्त बनाने में कभी देर नहीं करनी चाहिए | दोस्तों से नए उर्जा मिलती है |
गलती स्वीकार करें | अगर आप गलती होने पर उसे स्वीकार कर लेते है तो विवादों से बचा जा सकता है | अक्सर लड़ाईयां दुसरे को गलत साबित करने के लिए ही होती है गलती स्वीकार करना शर्म की बात नहीं है | गलती करने के बाद स्वीकार कर लेने पर रिलेक्स हो जाते है | गलती स्वीकार नहीं करने पर विवाद बढ़ता जाता है और नुकसान होता है |

        यह आपको पढ़कर अच्छा लगा हो तो अपने मित्र या ग्रुप में और Fecebook या Whatsapp  अवश्य शेयर करे | स्वास्थ्य के लिए अधिक जानकारी : www.jangaltips.blogspot.in पे क्लिक करे या गूगल पे टाइप करे |  हमारी E-mail Id है : jangaltipsin2015@gmail.com आपके पास स्वास्थ्य की जानकारी है तो इस पर भेज सकते है Thanks.

गर्मी के बाद बारिश का शरीर को क्या लाभ मिलती है |

 बारिश के लाभ :           गर्मी के बाद बारिश बहुत ही सुकून देती है | बारिश का इंतज़ार हर किसी को रहता है | बारिश के पानी का लाभ सभी को ...