Wednesday, June 15, 2016

चीकू खाने से फायदा क्या है ?

चीकू खाने से फायदा :
      चीकू उन फलों में से एक है | जो स्वाद में बेहतरीन होने के साथ स्वास्थ्य के लिए भी बेजोड़ है | यदि चीकू को दूध के साथ उपयोग किया जाता है तो स्वास्थ्य के लिए लाभ दोगुना हो जाता है |


        चीकू खाने के बाद शरीर में स्फूर्ति और ताजगी आ जाती है | इसमें प्रोटीन, कार्बोहाईड्रेट चर्बी, विटामिन ए तथा सी, फास्फोरस, लोहा आदि पोषक तत्व काफी मात्रा में होता है |  चीकू में ओषधीय गुण भी है | यह पुष्टिकर है , आतों में शक्ति लाता है, भूख बढ़ता है, पेशाब लाता है और पेशाब की जलन दूर करता है |  चीकू में विटामिन ए अच्छी मात्रा में पाया जाता है जिसकी वजह से बड़ी उम्र में होने वाली आखों की समस्यों को भी दूर किया जा सकता है | कार्बोहाईड्रेट और आवश्यक पोषक तत्वों की अच्छी मात्रा पाए जाने की वजह से यह गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं के लिए चीकू बहुत बहुत फायदेमंद होता है |

  • चीकू में ग्लूकोज अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर को तुरंत उर्जा प्रदान करता है | 
  • चीकू में टैनिन की अच्छी मात्रा पाई जाती है जिसकी वजह से यह एक अच्छा एन्टी-इन्फ्लेमेटी एजेंट है | दुसरे शब्दों में कहा जाए तो यह कब्ज, दस्त और एनीमिया जैसी बीमारियों से बचाता है, साथ ही आंतों की शक्ति बढ़ता है | 
  • चीकू में हेमोसटाटिक प्रोपर्टीज के गुण भी पाए जाते हैं | यह शरीर में होने वाले रक्त के नुकशान से भी बचाता है | 
  • चीकू बवासीर और जख्म को भी जल्दी ठीक कर देता है |
  • चीकू के बीज पीसकर उसे कीड़े के काटने की जगह पर भी लगाया जा सकता है |                                               यह आपको पढ़कर अच्छा लगा हो तो अपने मित्र या ग्रुप में अवश्य शेयर करे | स्वास्थ्य के लिए अधिक जानकारी www.jangaltips.blogspot.in पे क्लिक करो या गूगल पर टाइप करो | यदि आपके पास स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानकारी है तो हमारी E-mail Id है : jangaltipsin2015@gmail.com पर भेज सकते है Thanks.
       

गर्मी के बाद बारिश का शरीर को क्या लाभ मिलती है |

 बारिश के लाभ :           गर्मी के बाद बारिश बहुत ही सुकून देती है | बारिश का इंतज़ार हर किसी को रहता है | बारिश के पानी का लाभ सभी को ...