Tuesday, March 15, 2016

गर्भवती महिलाओ का खानपान

गर्भवती का खानपान  :
       एक परिवार में गर्भवती महिला को अपने खानपान की खुद देखरेख करनी पड़ती है | गर्भावस्था के दोरान वे यदि अपने फूड्स के चयन में सावधान हो जाएँ तो वह खुद भी स्वस्थ रहेगी और स्वस्थ बच्चों को जन्म देगी | वे दिन ज्यादा पुराने नहीं हुए जब दादी-नानी अपनी समझ व अनुभव से गर्भवती महिलाओं की देखरेख करती थीं | गर्भवती बहु-बेटी खूब खाए इसलिए वे करती थीं- तुम्हें एक और पेट भरना है | आज न्यूट्रीशियन यही बात इन शब्दों में कहते हैं की गर्भवती महिलाओं को सामान्य से ३०० कैलोरी ज्यादा चाहिए | सुप्रसिद्र पोषण आहार विशेषज्ञ नैनी सेतलवाद के अनुसार अतिरिक्त कैलोरी के अलावा गर्भवती महिलाओं को जो हैल्दी डाइटस चाहिएँ |


      जरुरी है की हरे पत्ते वाली सब्जियों में आयरन प्रचुर मात्रा में होता है | यह रेड ब्लड सेल्स में ऑक्सीजन का प्रवाह बढ़ता है | इससे शरीर के अन्य अंगो का अच्छा पोषण होता है | गर्भवती महिलाओं को खाने में मीठा की इच्छा हो तो वे अंजीर खाएं | इसमें कैल्सियम रहती है | यह कब्ज से राहत दिलवाता है | सलाद के साथ तिलहनों का सेवन करने से अच्छा है | इनमें मौजूद फोलिक एसिड गर्भस्थ भ्रूण के डीएनए  सिंथेसिस के साथ गर्भवती महिला के लिए फायदेमंद है | अच्छी गुणवत्ता के प्रोटीन का सेवन करे | इन्हें आसानी से भोजन में मिलाया जा सकता है, जैसे दाल में पालक इस चीज खाने से अच्छा रहता है |
      वेजिटेबल में सूप व जूस को मैन्यु का हिस्सा बना लें | भोजन के दौरान इनका सेवन करें | रेडिमेंट सूप व् जूस से बचके रहना चाहिए | गर्भवती महिलाएं असामान्य चींजे खाना चाहती हैं | कोई नहीं जानता की ऐसा क्यों होता है | धारणा है की यह गर्भावस्था शिशु की चाह है | उसे सोडियम चाहे तो गर्भवती महिला अचार खाने लगती है | यह जरुरी नहीं है की हर गर्भवती महिला असामान्य हैल्दी फूड्स लेने लगती है तब एसी चाह स्वत ख़त्म हो जाती है | न्यूट्रीयन्स भी भारतीय थाली को गर्भवती महिला के लिए सबसे उपयुक्त मानते हैं | इसमें कई डिशेज होती है | तीखे मसाले होते है तो मिठाई भी | संक्षेप में कहें तो गर्भवती महिला को विभिन्न डिसेज से जरुरी कैलरी लेना चाहिए |
   गर्भवती में सब्जियां प्रोटीन और विटामिन जरुरी है !

  • हरी पत्ती वाली सब्जियां जैसे पालक मैथी प्राप्ति मैग्नेसिस, पोटेशियम फाइबर, आयरन व कई विटामिन्स रहते है |
  • फूलगोभी में कैल्सियम फोलेट, फाइबर एंटीआक्सीडेटस, आयरन आदि मिलता है और शिमला मिर्च में विटामिन सी रहता है |
  • शकरकंद में विटामिन ए व बी-६ पोटेशियम और फाइबर रहता है | टमाटर में विटामिन सी और आयरन रहता है | हरी मटर प्रोटीन व विटामिन्स रहता है | 
  • चुकंदर फोलिक एसिड विटामिन सी आयरन इनके अलावा दूध व डेयरी उत्पाद साबुत अनाज का सेवन भी गर्भवती महिलाओं के लिए फायदेमंद है |

गर्मी के बाद बारिश का शरीर को क्या लाभ मिलती है |

 बारिश के लाभ :           गर्मी के बाद बारिश बहुत ही सुकून देती है | बारिश का इंतज़ार हर किसी को रहता है | बारिश के पानी का लाभ सभी को ...