Sunday, August 21, 2016

मच्छरों से कैसे बच पाएं

मच्छरों से छुटकारा कैसे पाएं :

           कोई मच्छर आपके कान के पास भिनभिनाये और यह जानना की थोड़ी देर में आपके शरीर के खुले हुए हिस्से पर उसके काटने का निशान भी हो जाता है | ज्यादा आद्रता वाले क्षेत्रों में मच्छर पनपते हैं और दुनिया के कई हिस्सों में ये बीमारियाँ फ़ैलाने के जिम्मेदार हैं | चाहे आप अपनी अगली कैंपिंग में मच्छर के काटने से बचना चाहते हों या अपने यार्ड में मच्छारों की जनसंख्या को सिमित करना चाहते हो तो इस लेख में आपके लिए मददगार तरीके हैं | यह जानने के लिए की मच्छारों से कैसे छुटकारा पाएं और उन्हें वापस आने से कैसे रोकें |
       

आपके पास ऐसी कोई चीज नहीं है ? तो मच्छर  को अपने दोनों हाथों से ताली बजाते हुए मार दें । दोनों हाथों का उपयोग एक हाथ की अपेक्षा अधिक प्रभावी होगी क्योंकि दोनों हाथों की तरफ से आ रही हवा उसे आपके किसी हाथ तक पंहुचा ही देगी । अपने शरीर से दूर रखना मच्छरों के काटे जाने से बचने का सर्वोत्तम तरीका है | जब आप घर के बाहर हों विशेषत: दिन के समय अपने शरीर के खुले हिस्सों और कपड़ों पर इन्फेक्ट रिपेलेंट लगाएं | जब आप सनस्क्रीन का उपयोग कर रहें हों तो उसे इन्सेक्ट रिपेलेंट से पहले लगाएं | दो महीने से कम के नवजातों की सुरक्षा के लिए रिपेलेंट के स्थान पर सही माप की मच्छरदानी का प्रयोग करें | प्रयोगशाला में सिंथेटिक केमिकल्स को मिलकर बनाये गए केमिकल निवारकों के सुरक्षित होने पर प्रश्न उठाये गएँ है और इनके बजे कई प्राकृतिक उपाय भी उपलब्ध है जिनका आप उपयोग कर सकते हैं | सिट्रोनेल ऑइल सिनमन ऑइल और केस्टर ऑइल मच्छरों को दूर रखने में प्रभि माने जाते है | लेमन यूकेलिप्टस का तेल भी बाजार में कई नामो से उपलब्ध है इन्हें प्राकृतिक रूप से यूकेलिप्टस से निकल कर बनाया जाता है और इनमे बड़ी अच्छी सुगंध और अहसास मिलता है | ये प्लास्टिक की परत जैसे नहीं लगते और मच्छरों को भगाने में प्रभावी है | गर्म मौसम में भरी और गहरे रंग के कपड़ों को पहनने से बचें | मच्छर गर्म शरीरों के प्रति आकर्षित होते है | ठंडा रहना मच्छरों के काटने से बचने का एक प्रभावी उपाय है | ऐसा प्रतीत होता है की कला, नीला और लाल रंग भी मच्छरों को सबसे ज्यादा पसंद हैं | मच्छरों मौसम में बाहर होने पर सेंट न लगाएं मच्छर पसीने से आकर्षित होते है | रात के समय खुद को सुरक्षित रखने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करना चाहिए | यदि आप मच्छरों के अधिक्य वाली जगह पर सो रहे हैं तो मच्छरदानी को ऐसे उपयोग करें की वह चारों तरफ से आपको घेर ले | केवल यही एक प्रभावी तरीका है जो उन्हें अंदर आकर आपको काटने से रोक सकता है |

  • नियमित रूप से जांच करे की आपकी मच्छरदानी में कोई छेद ना हो पैर के अधिक लब्मे नाख़ून भी सोते समय इसमें छेद कर सकते हैं | सुनिश्चित करें की सोते हुए आप कहीं से भी मच्छरदानी को न छुए |
  • जब आप मच्छरों का आधिक्य महसूस करें तो पालतू पशुओं या पक्षियों के आश्रम को मच्छरदानी से ढक दें | अपने घर के सब दरवाजे और खिडकियों में छेद या टूट-फुट की जांच करे जिनसे मच्छर अंदर आ सकते हों | मच्छरों को अंदर आने से रोकने का कोई एकदम निश्चित तरीका नहीं है परंतु इन क़दमों को उठाने से आपको मदद करुर मिलेगी |
  • शाम,सुबह और अँधेरे में बाहर आने की प्रवत्ति होती है इसलिए अगर आप से हो सके तो इन समयों पर घर के अंदर ही रहें | जब आप ऐसे समय पर बाहर निकलतें है जब मच्छर सबसे ज्यादा सक्रीय हों तो स्वयं को उनसे सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त कपडे पहनें |
  • आप कही बाहर खाना खा रहें हैं तो आप उचित दुरी पर साबुन के पानी से भरा एक बर्तन रख के मच्छरों से बच सकते है | मच्छर पानी के स्त्रोत की तरफ आकर्षित होंगे और वे साबुन के झाग में फस के डूब जाता है | 
  • अपने घर के आस-पास लहसुन उगाएँ | यह आपके घर के आस-पास या बालकनी आदि में कहीं भी लगाया जा सकता है | लहसुन पाउडर का अपने अहाते में छिडकाव भी भागने में मददगार हो सकता है | अपने अहाते और आँगन के क्षेत्रो के आसपास थोडा अतिरिक्त छिडकाव करें | यह आपके पालतू पशुओं को अगर वो इस क्षेत्र में सोते हैं तो मच्छरों के काटने से बचा सकता है |
  • अगर किसी विशेष पानी के स्त्रोत को हटाना संभव न हो तो ऐसे पामी में Bacillus Thuringiensis Israelensis (BTIs) छोड़ दें | BTIs बैक्टीरिया की एसी प्रजाति है जो लार्वासाइड की तरह काम करता है और यह एक महीने जितने समय तक मच्छर के लार्वा को मारता रहता है इसके अतिरिक्त यह बच्चो और पालतू जानवरों के लिए सिरक्षित होता है और विषेला नहीं होता है |
         यह आपको पढ़कर अच्छा लगा हो तो अपने मित्र या ग्रुप में अवश्य शेयर करे | स्वास्थ्य के लिए    अधिक    जानकारी  www.jangaltips.blogspot.in  पे क्लिक करो या गूगल पर टाइप करो | यदि आपके  पास      स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानकारी है तो हमारी                                                                                     E-mail Id है : jangaltipsin2015@gmail.com पर भेज सकते है Thanks.

गर्मी के बाद बारिश का शरीर को क्या लाभ मिलती है |

 बारिश के लाभ :           गर्मी के बाद बारिश बहुत ही सुकून देती है | बारिश का इंतज़ार हर किसी को रहता है | बारिश के पानी का लाभ सभी को ...