Friday, August 5, 2016

जीवन में अच्छी आदतों और बुरी आदतों में कैसे सफलता पा सकते है |

अच्छी आदतों और बुरी आदतों :

          जीवन में हर व्यक्ति आगे बढ़ना चाहता है | इसके लिए कुछ लोग कड़ी मेहनत करते है | कड़ी मेहनत करने वाले व्यक्ति को चाहे शुरुआत में मंजिल नजर न आता है | पर वह आखिर में सफल होकर ही दम लेता है |वहीँ शोर्टकट तलाशने वाला व्यक्ति शुरू में चाहे कितना ही हाथ लगाती है | कई बार यह भी देखा गया है की कड़ी मेहनत करने के बावजूत भी व्यक्ति लक्ष्य तक नहीं पहुँच पाता है | इसका कारण है की व्यक्ति कुछ चीजों और आदतों से चिपका रहता है और उन्हें कभी भी नहीं छोड़ पाता है | सफलता के लिए पता होना चाहिए की किन चीजों और आदतों से बचकर रहना है और क्या-क्या काम नहीं करना है | यह टू डू लिस्ट से उल्टी चीज है | गैरजरूरी कामों से बचकर जीवन में महत्वपूर्ण काम कर सकते हैं |


कमजोरियों पर काबू और लक्ष्य से न भटके :
        अगर आप अपनी कमजोरियों को काबू में कर पाते है तो फिर आपको आगे बढ़ने से कोई नहीं रोक सकता है | कमजोरियों पर जित हासिल करने के बाद सफलता तो अपने आप मिलने लग जाती है | आपको कोशिश करनी चाहिए की गैरउत्पादक कार्यों को किसी और शौंप दें और खुद जरुरी कामों पर ध्यान लगाना चाहिएं | आप ऑफिस खुद कार ड्राइवर रख सकते हैं और बैक सीट पर बैठकर कुछ जरुरी काम निपटा सकते हैं |
        आप ऑफिस में काम करते है और कलिग से किसी विवादास्पंद विषय पर चर्चा  छेड दी | ऐसे में आप घंटों वाद-विवाद में जाया कर देते है | बाद में अहसास होता है | की इस समय को बचाया जा सकता है | ऐसा ही प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के साथ होता है | वे सुबह का नाश्ता करने जाते है और दोस्तों के साथ गपशप में मशगुल हो जाते हैं | इसके अलावा मोबाईल फोन टेलीविजन और कई दूसरी ऐसी चीजें हैं जिनके कारण आपका बहुत सा वक्त बर्बाद होता है और आप लक्ष्य से भटक जाते है |

पुरे दिन की लिस्ट बनायें -

       आपको दिनभर के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए टू डू लिस्ट के साथ डोंट डू लिस्ट भी तैयार करनी चाहिए | जिनके कारण आप अपने लक्ष्य से भटक सकते है | इससे आपको हमेशा याद रहेगा की मुझे यह काम नहीं करना है | इस लिस्ट को आप दिनभर के कामों के हिसाब से भी तैयार कर सकते है | दिनभर के कामों में से गैरजरूरी कामों को आप रोक सकते हैं | अगर आपके पास लिस्ट रहती है तो आप याद रख पाएंगे की कौन - कौनसी चीजें आपको आगे बढ़ने से रोकती हैं | इससे आपको लाभ होगा |

      यह आपको पढ़कर अच्छा लगा हो तो अपने मित्र या ग्रुप में अवश्य शेयर करे | स्वास्थ्य के लिए        अधिक    जानकारी  www.jangaltips.blogspot.in  पे क्लिक करो या गूगल पर टाइप करो | यदि आपके  पास स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानकारी है तो हमारी                                                                                     E-mail Id है : jangaltipsin2015@gmail.com पर भेज सकते है Thanks.

गर्मी के बाद बारिश का शरीर को क्या लाभ मिलती है |

 बारिश के लाभ :           गर्मी के बाद बारिश बहुत ही सुकून देती है | बारिश का इंतज़ार हर किसी को रहता है | बारिश के पानी का लाभ सभी को ...