Tuesday, August 30, 2016

त्वचा की समस्या और देखभाल के टिप्स क्या है ?

त्वचा की समस्या और देखभाल :

        त्वचा का गोरापन जन्म के साथ आता है | मगर इसका मतलब यह नहीं है की बाकी लोग की त्वचा गोरी नहीं हो सकती है | त्वचा में चमक यानी ग्लो दो तरह से आती है | एक महंगे कोस्मेटिक से जो टिकाऊ नहीं होती और दूसरा प्रकृति यानी कुदरत से हमें सुन्दर दिखने के लिए नायाब उपहार दिए है |  क्या आपने कभी खास मौसम में या किसी एलर्जी की वजह से अपनी त्वचा पर लाल-लाल चकत्तों का आना, खुजली या फिर नोंचने-खरोचने की इच्छा | यह सभी स्किन सेंसेटीविटी  यानी त्वचा संवेदनशीलता के संकेत हैं |


       अगर हम इसे आजमाएं तो त्वचा का गोरापन कोई सपना नहीं रह जाएगा | बस जरुरत है इसके इस्तेमाल की विधि को जानने की | त्वचा पर एलर्जी या बाहरी तत्वों से बचाव के लिए एक बैरियर होता है | यह बैरियर स्किन का PH लेवल होता है | स्किन बैरियर उन सभी कारकों से लड़ता है जो आपकी त्वचा की संवेदनशीलता को बढाती है | हमारी त्वचा बहुत सारे चीजों के संपर्क में आती है | जैसे एयर कंडीशन, मौसम, गर्मी, ठंड, बरसात, सूर्य की तेज पराबैंगनी किरणे केमिकल और धुल-गुबार इत्यादि | त्वचा की उपरी सतह पर pH लेवल ५.५ होता है | यह लेवल सभी तरह के बदलाव को सहन करता है |

घरेलु उपचार त्वचा की समस्या -
       इसे आजमाएं झाइयां होगी ख़त्म एक चम्मच क्रीम में पिसे हुए बादाम और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बना लें | इसे चेहरे पर लगाएं | इस फेस पैक से चेहरे की झाइयां ख़त्म होती है | सफ़ेद तिल और हल्दी की बराबर मात्रा लें और इसे पानी के साथ अच्छी तरह पिस लें | इस पेस्ट को प्रभावित स्थान पर लगाएं | सूखने पर उबटन की तरह मलकर छुडाएं | झाइयाँ छु मंतर हो जाएगी | झाइयों पर पपीता मलने से भी काफी फायदा होता है | हालांकि ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें इस बात का नहीं पता होता की उनकी त्वचा किस प्रकार की है ? संवेदनशील या सामान्य तो आइए पहले जानते हैं की वे कौन से संकेत हैं जो हमें हमारी त्वचा की संवेदनशीलता का आभास कराते हैं |

  • शेव करने के बाद त्वचा रुखा हो जाना या जलन और खुजली होना | चेहरा धोने के बाद उसमें खिंचाव महसूस करना | त्वचा अचानक ज्यादा लाल हो जाना और मुंहासे निकल आना | मौसम के बदलाव का त्वचा पर जल्द असर दिखना | 
  • बिना किसी बाहरी कारण के भी त्वचा में जलन होना या खुजली होना | कुछ नहाने और कपडे के साबुन भी ऐसे होते हैं जिनके प्रयोग से त्वचा में जलन होने लगती हैं | 
स्किन का सेंसेटिव ख्याल कैसे रखना है |

  • जांच- परखकर ही कोस्मेटिक का इस्तेमाल करनी चाहिए | धुल-मिट्टी और केमिकल से त्वचा को बचा कर रखनी चाहिए | हर्बल और नेचुरल सौन्दर्य उत्पादों का इस्तेमाल करनी चाहिए | धुप में निकलने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन क्रीम या लोशन लगानी चाहिए |
  • ठंड में हमेशा मुलायम उन के स्वेटर पहने | सिंथेटिक उन से स्क्रीन में एलर्जी हो सकती है | बालों में कंघी के लिए कड़े बालों वाले ब्रश का इस्तेमाल नहीं करनी चाहिए | तेज परफ्यूम वाले साबुन या डिटरजेंट के प्रयोग से परहेज करनी चाहिए | सौंदर्य उत्पाद खरीदते समय लेबल को देख लें अगर वह संवेदनशील त्वचा के लिए है तभी ही खरीदनी चाहिए |
गोरापन पाने की आसान और उपाय कैसे करे |
  • चेहरा धोने के लिए हमेशा एंटी बैक्टेरिया साबुन का उपयोग करनी चाहिए | चेहरे को दिन में २-३ बार धोएं | जिनकी त्वचा तैलीय होती है उन्हें अधिक चेहरा नहीं धोना चाहिए क्योकि यह त्वचा की तेल ग्रंथियों को सक्रीय करती है | 
  • सप्ताह में २-३ बार चेहरे को स्क्रब करना चाहिए क्योकि इससे त्वचा की मृत त्वचा कोशिका खत्म होती है और नई कोशिकाओं का निर्माण होता है | दिन भर में कम से कम १० ग्लाश पानी पिएँ | पानी आपके श रीर से विषाक्त पदार्थो को बाहर करती है |                                                                                             यह आपको पढ़कर अच्छा लगा हो तो अपने मित्र या ग्रुप में अवश्य शेयर करे | स्वास्थ्य के लिए अधिक    जानकारी  www.jangaltips.blogspot.in  पे क्लिक करो या गूगल पर टाइप करो | यदि आपके  पास स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानकारी है तो हमारी                                                      E-mail Id है : jangaltipsin2015@gmail.com पर भेज सकते है Thanks.

     
      
        

गर्मी के बाद बारिश का शरीर को क्या लाभ मिलती है |

 बारिश के लाभ :           गर्मी के बाद बारिश बहुत ही सुकून देती है | बारिश का इंतज़ार हर किसी को रहता है | बारिश के पानी का लाभ सभी को ...