Thursday, December 10, 2015

स्तनपान माताओं को रोध : दूध न उतरना

 दूध न उतरना :
          दूध न उतरना आजकल देखने में आता है कि प्रसव के बाद नावप्रसुता माँ को दूध ही नहीं उतरता, उतरता भी है तो बच्चे के लिए अपर्याप्त होता है । गरीब माँ ही नहीं खाते पीते घरो की महिलाओं में भी यह समस्या देखने में आती है । सामान्यतया इससे लिए उचित खान पान तथा हार्मोन्स की गड़बड़ी सबसे बड़ा करण है । शरीर का पर्याप्त व्यायाम न हो पाना भी एक कारण है । इससे एक समस्या और देखने में आ रही है की महिलाओं को नोर्मल डिलिवरी नहीं हो पा रही है ।

        
               घरेलु मदद से माँ का दूध बढाया जा सकता है - 

      प्रसव पूर्व से ही प्रसविनी को रात्रि शयन से पूर्व दूध का पान करना चाहिए | दूध, गुड और नारियल का सेवन करने से माँ के दूध में वृद्धि होती है | भोजन में चावल का माँड तथा सोयाबीन को शामिल करने से स्तनों में दुग्ध वृद्धी होती है | शतावर, विदारीकंद तथा छोटी दुधि  सम मात्रा में लेकर चूर्ण बना लें | आधा चम्मच चूर्ण दूध के साथ सेवन करें तो दूध की मात्रा बढ़ जाती है | साबूदाने की खीर में पिसा जीरा डालकर सेवन करें, इससे स्तनों में दूध उतरने लगेगा |

  • स्तनपान कराने वाली माताओं को किसी भी रूप में नित्य कच्ची मूंगफली का सेवन करना चाहिए |
  • भोजन के साथ कच्ची प्याज का सेवन करने से दुग्धपान कराने वाली माताओं का दुग्ध बढ़ जाता है |

गर्मी के बाद बारिश का शरीर को क्या लाभ मिलती है |

 बारिश के लाभ :           गर्मी के बाद बारिश बहुत ही सुकून देती है | बारिश का इंतज़ार हर किसी को रहता है | बारिश के पानी का लाभ सभी को ...