Tuesday, December 22, 2015

हड्डी के रोग : इलाज कैसे करे

हड्डी के रोग : 


          हड्डी चलने दौड़ने, उतरने-चढ़ने ढलान सीढ़ियाँ से फिसलने पैर ऊँचा-निचा पड़ने बच्चों को खेलते समय टखने घूटने या एड़ी में मोच आ जाती है । मोच आने पर मांसपेशियों पर अधिक खिंचाव पड़ता है या उस अंग पर मरोड़ सी आने लगती है । मोच आने पर वह स्थान सूज जाता है और दर्द होने लगता है ।





     * मोच वाले स्थान पर ठंडी सेक दें और उस पर तब तक पटटी बँधी रहने दें जब तक कि दर्द कम न हो जाए ।
     *  हल्दी को पानी में पीसकर उसका गरम लेप मोच वाली जगह पर कर दें ।
     *  मोचवाले स्थान पर सोज उतारने के लिए गरम पानी में फिटकरी या नमक डालकर पतली धार बनाकर गुनगुना पानी डाले ।
     *  हल्दी और प्याज को पीसकर मोच वाले स्थान पर लेप करें । इससे दर्द में आराम मिलेगा तथा सूरज उतर जाएगी ।
     *  तिल की पानी के छींटे देकर पीस लें उसे गरम करके गुनगुना ही मोच पर बाँधे ।
     * पुराना गुड़ तथा हल्दी मिलाकर प्रभावित स्थान पर बाँध दें ।
     *  सहद और चुना मिलाकर मोच वाले स्थान पर लेप करके पट्टी बाँध दें ।
     *  बैंगन के गुदे में हल्दी मिलाकर गरम करें हलका सेंक देकर मोच पर बाँधें ।

    सावधान : फ्रेक्चर होने पर बरतें

 फ्रेक्चर वाले अंग को हिलाएँ- दुलाएँ नहीं उलटी- सीधी मालिश करें ।
 यदि बाँह की ऊपरी या निचली हड्डी टूट गई हो तो बाँह को छाती के साथ बाँध दें ।
 हड्डी टूटने का पता न चल रहा हो और लगातार दर्द हो तो उसका एक्स-रे अवश्य निकाले ।
 एक्स-रे में यदि फ्रेक्चर दिखाई देता है तो डॉक्टर उसे सीधा करके प्लास्टर चढ़ा देगा, हालाँकि हड्डी अपने आप जुड़ती है प्लास्टर उसे हिलने-डुलने तथा टेढ़ा होने से बचाने के लिए चढ़ाया जाता है ।
 जिस चोट में फ्रेक्चर नहीं, परंतु दर्द और सूजन है तो उस स्थान पर बेंगन के आधे भाग पर हल्दी मिलाकर गरम करके बाँधें ।
 ग्वारपाठा का गुदा तथा हल्दी मिलाकर चोट पर बाँधें । दर्द और सूजन में राहत मिलेगी ।

गर्मी के बाद बारिश का शरीर को क्या लाभ मिलती है |

 बारिश के लाभ :           गर्मी के बाद बारिश बहुत ही सुकून देती है | बारिश का इंतज़ार हर किसी को रहता है | बारिश के पानी का लाभ सभी को ...