Sunday, December 27, 2015

स्वाइन फ़्लू : और लक्षण

स्वाइन  फ़्लू  :
       स्वाइन  फ़्लू यानि इन्फ्लुएंजा वायरस ने विकराल रूप धारण कर लिया है । यह दूसरा मौका है, जब इन्फ्लुएंजा वायरस के संक्रमण को वैशिवक महामारी घोषित किया गया है । चार दशक पहले, संभवत सन 1968 में हांगकांग में इस वायरल के संक्रमण से करीब दस लाख लोगों की मौत हुई थी । अब इससे विकराल रूप को देखते हुए विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इसे विश्वव्यापी महामारी घोषित किया है ।


        स्वाइन  इन्फ्लुएंजा वायरल मुख्य रूप से सूअर को संक्रमित करता है । उसे वाहक बनाकर आज यह पूरी दुनिया में फ़ैल चूका है । यह एक सूअर से दुसरे सूअर में फैलता है । सूअर आदमी में फैलता है । यह एक मनुष्य से दुसरे मनुष्य में फैलता है । एक देश के मनुष्य से जब दुसरे देश का मनुष्य संपर्क में आता है, तो इसका प्रसार दुसरे देश में भी हो जाता है । इस तरह मनुष्यों के लगातार संपर्क से यह महामारी का रूप धारण कर लेता है ।
       लक्षण :  यह कई प्रकार का होता है, परन्तु विशेषग्नो का मनना है की एच 1 एन 1 वायरल सूअर और आदमी में सामान्य रूप से पाया जाता है । इससे अलावा एच 3 एन 2 वायरल के लक्षण भी देखे जाते है । इस रोग के लक्षण सामान्य फ़्लू की तरह ही होते हैं ।

  • तेज बुखार आना और गले में खराश या खिचखिच होना सिर दर्द के साथ बदन में दर्द । 
  • उल्टी और डायरिया की शिकायत होना या ज्यादा थकावट महसूस करना 
  • मलेरिया से ग्रस्त होना और श्वास फूलना, साँस लेने में तकलीफ, त्वचा का रंग हलका या भूरा दिखना । 
  • आलस छाया रहना, शरीर में पानी की कमी, भूख न लगना बेचेनी महसूस होना  । 
  • बुखार- खासी एक सप्ताह से ज्यादा समय तक बने रहना । 
घरेलु इलाज कैसे करे :
      चिकित्सकों एवं रोग विशेषज्ञ का मानना है कि स्वाइन फ़्लू वायरल का असर सप्ताह भर तक रहता है, कुछ रोगियों में तिन-चार दिन तक ही रहकर स्वत: चला जाता है । दवाइयों की अपेक्षा सावधानी और बचाव ही इसका अच्छा इलाज है । फिर भी कुछ नुस्खे प्रयोग में ला सकते हैं ।

  • पीड़ित व्यक्ति को गरम पानी में नमक या फिटकरी डालकर गरारे कराएँ । रोगी खूब पानी पिए । 
  • रोगी को नीम की पत्तियाँ ताजा (८-१०) काली मिर्च, लोंग, अदरक या सोंठ तथा गुड का काढ़ा बनाकर सुबह-शाम पिलाएँ । इससे बहुत आराम मिलेगा । रोगी को पर्याप्त प्रोटीन युक्त भोजन दें । 
  • गिलोय का एक फुट का टुकड़ा कुचलकर पानी में भिगो दें । इसमें तुलसी दल इलायची, लौंग तथा काली मिर्च डालकर काढ़ा बनाएँ, चार पांच दिन पिलाए । चमतकारी लाभ होगा । यह प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है ।  
  • दवा के रूप में संजीवनी वटी सुन्दर्शन घन वटी, मृत्युंजय रस तथा शितोत्पलादी चूर्ण का सुबह - शाम सेवन कराएँ । ये दवाइयों देसी दवाखाने पर आसानी से मिल जाती है । 
  • ठंडी चीजें, फ्रिज का पानी, आइसक्रीम, चावल दही आदि का सेवन न करें । 

गर्मी के बाद बारिश का शरीर को क्या लाभ मिलती है |

 बारिश के लाभ :           गर्मी के बाद बारिश बहुत ही सुकून देती है | बारिश का इंतज़ार हर किसी को रहता है | बारिश के पानी का लाभ सभी को ...