Saturday, April 16, 2016

सफल संवाद का नुस्खा के बारे में विचार है !

सफल संवाद और नुस्खा :
        परमात्मा ने मनुष्य को इस संसार में भेजा तो सारी खुशिया देकर भेजा परंतु जैसे-जैसे व्यक्ति लौकिक जगत में माया के प्रभाव में आगे बढ़ता गया वह अपना मूल स्वरुप भूल गया है |
वह यह सोच ही नहीं सकता की इस जीवन को धारण करने के पीछे क्या कारण हो सकता है | नवजात शिशु दिन में अनगिनत बार मुस्कराता है | किशोरावस्था में भी कई बार उसकी मुस्कराहट कायम रहती है, पर जैसे-जैसे वह संसार के लोग धंधे में फंसता जाता है, उसकी मुस्कराहट भी जाने लगती है | अब तो बारिश की तरफ ध्यान ही नहीं जाता और यहाँ तक की पेड़-पौधे के हरे पत्ते भी उसे सूखे ही दिखे ही दिखने लगते हैं |बाहर से उसका रूप-सौन्दर्य चाह कितना ही सजा हुवा क्यों न हो परंतु अंदर से कोई न कोई रिक्तता या खालीपन उसे हर पल सताए रहता है | उसके जीवन में धीरे-धीरे निराशा घर करने लगती है | जो व्यक्ति जितना खाली होता है सामने वाले से बातें करने में उतना ही भय खाता है | इसलिए आपके सामने जो भी आए उससे बातें करे | वही से परीक्षा भी शुरू हो जाएगी की उसके आने का प्रयोजन क्या है ?
        पहले सामने वाले को बोलने दें की वह क्या कहना चाहता है | उसकी बातें हदय से सुनें ताकि उसे इस बात की संतुष्टि मिल जाए और सामने वाले ने पूरी बातें सुन ली है । भगवान बुद्ध से एक बार किसी व्यक्ति ने काफी अपमानजनक सब्द कहे लेकिन बुद्ध चुपचाप उसकी बातें सुनते रहे । इस पर उस व्यक्ति ने उन्हें रोकते हुए कहा मैंने आपको इतनी खरी- खोटी सुनाई है । आप भी कुछ बोले महात्मा बुद्ध ने कहा मुझे चुप रहना है, यह मेरी मर्जी है । कोई भी व्यक्ति जब कुछ कहना चाहे तो आपका फर्ज है की उसकी बातों को एकाग्रता के साथ सुनें ताकि उसे आपके बारे में यह एहसास हो जाए की आप उनकी बातें समझ रहे है । सफल बातचीत के लिए जरुरी है की जब तक वह बोलता रहे आप शांत भाव से उसकी बातें सुनें । फिर जब आपके बोलने की बारी आए तो उस व्यक्ति को चुपचाप आपकी बातों को सुनना चाहिए ।
         यह आपको पढ़कर अच्छा लगा हो तो अपने मित्र या ग्रुप में अवश्य शेयर करे | स्वास्थ्य के लिए अधिक जानकारी www.jangaltips.blogspot.in पे क्लिक करो या गूगल पर टाइप करो | यदि आपके पास स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानकारी है तो हमारी E-mail Id है : jangaltipsin2015@gmail.com पर भेज सकते है Thanks.

गर्मी के बाद बारिश का शरीर को क्या लाभ मिलती है |

 बारिश के लाभ :           गर्मी के बाद बारिश बहुत ही सुकून देती है | बारिश का इंतज़ार हर किसी को रहता है | बारिश के पानी का लाभ सभी को ...