हस्तपादासन :
दोनों पैरों के बिच एक फिट का फासला रखते हुए हाथों को ऊपर ले जाएँ । हथेली सामने की ओर, हाथों को ऊपर की ओर खीचें और श्वास भरे । अब धीरे-धीरे स्वास् छोडते हुए, सिर को हाथों के बीच में रखतें हुए, सामने से झुकते हुए अपने टखनों को पकड़ लें और माथा घुटनों के साथ लगा दें । कुछ क्षण रुकें और फिर पहली स्थिति में वापिस आ जाएँ ।
1. यह आसन में कमर- दर्द व् टाँगों के दर्द में आराम देकर उन्हें शक्ति प्रदान करता है ।
2. पाचन शक्ति को ठीक करता है व् कब्ज दूर करता है ।
3. रीढ़ की हड्डी में लचक उत्पन्न करता है ।
