Tuesday, April 12, 2016

गले का दर्द घरेलु उपायों कैसे करे

गले का दर्द :
        गले का दर्द कई कारण हो सकता हैं, उसके बहुत से कारण सिरिअस नहीं होते है | अगर आपका कान बंद है तो बलगम पीछे गले में उतारकर गलें में दर्द हो सकता हैं | खुश्क मौसम से भी आपका गला दर्द कर सकता है | या उसे खुजली हो सकती है | इन्फेक्शन से हुए गले का दर्द का इलाज दवाइयों से हो सकता है | गला ख़राब होना या गले में खराश रहना एक आम समस्या है | बदलता मौसम प्रदूषित हवा गलत खान पान अधिक ठंडे पदार्थ खाना पीना और किसी बीमारी व्यक्ति के सम्पर्क में रहने से गले में खराश और दर्द होने की समस्या पैदा होती है | अपने गले का ध्यान रखना बहुत जरुरी है नहीं तो इसके कारण अन्य समस्या पैदा हो सकती है |

घरेलु उपचार कैसे करना हैं ?
       गरम पानी में नमक मिलाकर थोडा ठंडा होने के बाद दिन में दो-तीन बार गरारे करना है | गरारे करने के तुरंत बाद कुछ ठंडा न लेना चाहिए | गर्म चाय या गुनगुना पीना पिएं जिससे गले को आराम मिलेगा | कच्चा सुहागा आधा ग्राम मुंह में रखें और उसका रस चूसते रहें | तीन घंटों में ही गला बिलकुल साफ़ हो जाएगा | सोते समय एक ग्राम मुलहठी की छोटी सी गांठ मुख में रखकर कुछ देर चबाते रहे | फिर मुंह में रखकर सो जाए | सुबह तक गला साफ़ हो जायेगा | मुलहठी चूर्ण को पान के पत्ते में रखकर लिया जाय तो और भी अच्छा रहेगा | इससे सुबह गला खुलने के साथ-साथ गले का दर्द और सुजन भी दूर होती है | रात को सोते समय सात काली मिर्च और उतने ही बताशे चबाकर सो जाएँ | बताशे न मिलें तो काली मिर्च व् मिश्री मुंह में रखकर धीरे-धीरे चूसते रहने से बैठा गला खुल जाता है | जिन व्यक्तियों के गले में निरंतर खराश रहती है या जुकाम में एलर्जी के कारण गले में तकलीफ बनी रहती है वह सुबह-शाम दोनों वक्त चार-पाच मुनक्का के दानों को चबाकर खा ले लेकिन ऊपर से पानी न पिएँ | दस दिनों तक लगातार ऐसा करने से लाभ होता है |
  • १ कप पानी में ४-५ कालीमिर्च और तुलसी की थोड़ी सी पत्तियों को उबालकर काढ़ा बना लें और इस काढ़े को पि जाए | रात को सोते समय दूध और आधा पानी मिलकर पिने से गले में खराश अच्छा होता है | गुनगुने पानी में सिरका डालकर गरारे करने से भी गले के रोग दूर हो जाते है |
  • पालक के पत्तों को पीसकर इसकी पट्टी बनाकर गले में बाधे | इस पट्टी को १५-२० मिनट के बाद खोल दें | इससे भी आराम मिलता है | काली मिर्च को २ बादाम के साथ पीसकर सेवन करने से गले के रोग दूर हो जाते है | पानी में ५ अंजीर को डालकर उबाल ले और इसे छानकर इस पानी को गर्म-गर्म सुबह और शाम को पिने से खराश गले में लाभ मिलता है |
  • नमक के गुनगुने पानी से कुल्ला करे | गले का दर्द कम करनेवाली दवाई लेनी चाहिएं |अगर आप का गला सुख उसमे खुजली हो रही हो तो गरम पानी की भाँप लेनी चाहिएं |
  • कड़क मीठी चीज या दवाई मुँह में रखें | छोटे बच्चे से यह ना करवाएँ क्योंकि वो उस कड़क चीज को निगल सकते हो और उनका दम घुट सकता हैं |
डॉक्टर को दिखाना चाहिएँ !
        आपका गला अचानक दर्द होने लगा और आपको बुखार आया हैं | आप कुछ भी पी नहीं सकते अगर आपको निगलने में तकलीफ है तो वो बहुत ही सामान्य है | लेकिन यदि आप पानी भी नहीं पी सकते तो आपके शरीर का पानी कम हो सकता है | आपका गला एक हफ्ते से भी अधिक समय तक दुःख रहा है | आपके गले के साथ ही बाहर की त्वाचा भी दर्द कर रही हैं |
        यह आपको पढ़कर अच्छा लगा हो तो अपने मित्र या ग्रुप में अवश्य शेयर करे | स्वास्थ्य के लिए अधिक जानकारी www.jangaltips.blogspot.in पे क्लिक करो या गूगल पर टाइप करो | यदि आपके पास स्वास्थ्य के बारे में अधिक जानकारी है तो हमारी E-mail Id है : jangaltipsin2015@gmail.com पर भेज सकते है Thanks.

गर्मी के बाद बारिश का शरीर को क्या लाभ मिलती है |

 बारिश के लाभ :           गर्मी के बाद बारिश बहुत ही सुकून देती है | बारिश का इंतज़ार हर किसी को रहता है | बारिश के पानी का लाभ सभी को ...