आपको फिट रखेंगे :
पहले आपने गुजरे साल को एक नजर में देखा जरुर होगा | अपनी खूबियाँ और कमजोरी से रूबरू हुए होंगे | अपने मुल्यांक के आधार पर सुधार के लिए आपने कुछ संकल्प या रिजोल्यूशन भी जरुर लिए होंगे | जैसे अक्सर होते है हम अपने रिजोल्यूशन पर कायम नहीं रह पाते है | एक नए साल का एक महिना गुजरने के बाद अब समय है एक बार फिर से अपना हैल्दी एनालिसिस करने का | यदि आप अपने तन और मन की सेहत के लिए ये कदम उठाएंगे तो निश्चित रूप से अपने रिजोल्यूशन की कसौटी पर खरे उत्तर सकते है और अच्छी आदतों का हिस्सा बन सकते है | हमने आपके रिजोल्यूशन को पूरा करने के लिए ढूढा है १२ एसी आदतें जिन्हें आप नियमित रूप से दिनचर्चा में शामिल कर एक परफेक्ट दिन बना सकते है |
प्लान करे पुरे दिन का और स्वस्थ रखें -

- सुबह उठकर पानी पिने को अपनी आदत बना लेनी चाहिए | इससे आपको ताजगी तो मिलेगी ही शरीर की गंदगी भी बाहर निकल जाएगी | गुनगुना पानी और भी फायदेमंद माना गया है |
- रोज कुछ न कुछ व्यायाम जरुर करना है | एक्सपर्ट कहते है की ढाई मिनट से लेकर ४५ मिनट तक रोज की गई कोई न कोई एक्सरसाइज से आपका तन मन भी अच्छा बना रहता है |
- नींद को आलस का नाम न दे | जब दिमाग थक जाएँ तो शरीर को भी आराम करने दें | अच्छी नींद आपकी थकन व तनाव दूरकर नया जीवन देती है |
- हर सुबह दिनभर में कोई तिन खास कामों को पूरा करने की योजना बनाएं | इस तरह की योजना बनाना इसलिए अच्छा होगा जिससे की आपको अपनी सेहत के लिए भी समय मिल सके |
- किसी भी सिटिंग जॉब में एक घंटे में से ५० मिनट पूरी लगन से काम करे और आखिर के १० मिनट ब्रेक लेना चाहिए | इससे आपको नए विचार भी आएँगे और आप कई बिमारियों से भी बच सकते है |
- रात को सोते समय अपनी सूरत को आईने में ५ मिनट के लिए जरुर देखें और विचार करें की आज आपने क्या सिखा | कुछ मिनट अपना सही मुल्यांक करे और खुद से ही सुधर के सबक सीखना चाहिए |
- हर सुबह एसी १० बातो लोगो या कामों के बारे में सोचिए जिनके लिए आप या दूसरों के प्रति आभार व्यक्त कर सकते हैं | धन्यवाद दीजिए, लोगों की मदद कीजिए अच्छी भावना रखकर किसी का हाथ बंटाइए या किसी जरूरतमंद कुछ दान दीजिए |
- नए साल में यह सबसे अच्छी आदत है जो आपको बिना लापरवाही के अपनानी चाहिए | आप कितने ही बड़े संपन्न और ताकतवर क्यों न हो जाएँ आपको अपने आसपास सफाई रखनी ही चाहिए | अपने घर दफ्तर संसथान या सार्वजनिक स्थान पर पूरी जिम्मेदारी के साथ साफ़ सफाई की चिंता करनी चाहिए |
- अपनी हाँबी या पसंद के कामों को पूरा नए साल में कोई रिजोल्यूशन लिया है तो उसे पूरा करने के लिए समय और संसाधन जुटाईए | ये काम पुरे मन से कीजिए क्योकि इससे आपको ख़ुशी और क्रिएटिव सोच मिलेगी |
- पढना एक बहुत अच्छी आदत है इससे न केवल ज्ञान व एकाग्रता बढ़ेगी बल्कि आप स्वयं को प्रेरित बनाए रखेंगे | कुछ भी पढ़े लेकिन अच्छा पढना चाहिए |
- इंटरनेट को एक अच्छे साथी की तरह अपनाए | इंटरनेट का उपयोग सिर्फ मनोरंजन के लिए न करके अच्छे ट्यूटोरियल्स और रिसर्च करने में करें | इससे आपको योग्यता और ज्ञान दोनों बढ़ता है |
- यदि आप किसी विषय या समस्या पर सकारात्मक ढंग से दिमाग लड़ाते है तो उसका समाधान जल्दी मिल जाता है | अपनी सोच को समस्या की बजाय समाधानपरक बनाएं |